{"_id":"68481cc212594c474903ecd9","slug":"applications-for-arp-will-be-open-again-till-june-20-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-147580-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 20 जून तक एआरपी के लिए फिर से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 20 जून तक एआरपी के लिए फिर से होंगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालयों में एआरपी के पद के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक न मिलने के कारण फिर से आवेदन मांगे गए हैं। अब 16 पदों के लिए आवेदन के होने हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धाारित की गई है।
समेेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए 47 पदों के लिए मार्च माह में आवेदन मांगे गए थे। पदों के सापेक्ष कम आवेदन आने पर कई बार आवेदन की तिथि बढ़ाई गई। 80 आवेदन प्राप्त होने पर परीक्षा कराई गई। इसमें से मात्र 34 एआरपी अंतिम रूप से चुने गए। अभी 16 पद रिक्त हैं। इनमें तीन पद सामाजिक विज्ञान, सात पद अंग्रेंजी और छह पद हिंदी के हैं। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि एआरपी चयन की पूरी प्रक्रिया को कराया जाएगा। लिखित और साक्षात्कार के बाद ही 16 एआरपी का चयन होगा।