फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appearance of block area will improve with ten crore rupees

दस करोड़ रुपये से सुधरेगी ब्लॉक क्षेत्र की सूरत

Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Appearance of block area will improve with ten crore rupees
07 प्रस्ताव पास हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से
विज्ञापन

200 हैंडपंप, 20 वाटर कूलर, 600 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी
100 मकान बनाए जाएंगे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए करीब दस करोड़ रुपये के सात प्रस्ताव पास किए गए। इनमें 200 हैंडपंप, 20 वाटर कूलर, 600 स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ 100 मकान बनवाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में खंड विकास अधिकारी के न आने पर क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई।

रालोद के क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान की अध्यक्षता में शनिवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित कृषि प्रसार भवन के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ। 140 बीडीसी सदस्यों में से ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी सहित 114 सदस्य उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी सतीश कोलियान क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी और क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास हुए। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि बैठक में 200 हैंडपंप, 20 वाटर कूलर, 600 स्ट्रीट लाइट लगवाने के प्रस्ताव पास हुए। तालाबों और नालों की सफाई का कार्य मनरेगा से करवाने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 100 मकान बनवाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। विकास कार्यों पर करीब दस करोड़ खर्च होंगे। इस मौके पर आमंत्रित ग्राम प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सतपाल, सुधीर, गज्जू पठान, मोमीन व सुरेंद्र सहरावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed