फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal to avoid evils

कुरीतियों से बचने का आह्वान

Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Appeal to avoid evils
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस कैंप के तहत जागरूक करतीं छत्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुरीतियों से बचने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एक दिवसीय एनएसएस कैंप में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने सीताबंशी मोहल्ले में घर-घर जाकर कुरीतियों से बचने का आह्वान किया।
शनिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कैंप में प्रतिभागी छात्राओं ने लोगों से कुरीतियों अशिक्षा, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, धूम्रपान, नशाखोरी, जातिवाद, लिंग भेद आदि के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया। समाज और राष्ट्रहित में इनसे बचने के लिए जागरूक किया गया। स्वयंसेविकाओं ने निबंध, कहानी और कविता की प्रतियोगिता में अपने विचारों को प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. अनीता रानी, कार्यक्रम अधिकारी सरिता आदि ने छात्राओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में एक दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर स्वच्छता को लेकर जनजागरण किया। छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर शुभारंभ किया। शिविरार्थी कृ़ष्णा, अनमोल, तनु, अमन, तरबिया, चांदनी और आरजू ने जल के महत्व विषय पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त किए और जल संरक्षण के सुझाव दिए। प्राचार्या सत्या और कार्यक्रम अधिकारी अमित गौतम ने एनएसएस द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक कार्यों से प्रतिभागी विद्यार्थियों के अलावा समाज में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है।

चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में एनएसएस कैंप में प्रतिभाग करती स्वयं सेविकाएं

चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में एनएसएस कैंप में प्रतिभाग करती स्वयं सेविकाएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed