फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal for peace against the possibility of world war

Muzaffarnagar News: विश्व युद्ध की संभावना के विरुद्ध शांति की अपील

Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Appeal for peace against the possibility of world war
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने कलक्ट्रेट में विश्व शांति की अपील करते हुए धरना दिया। विश्व युद्ध की संभावना के विरुद्ध शांति सेना से जुड़ी महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर विश्व शांति का प्रयास करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को शांति सेना अध्यक्ष मनेश गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने विश्व के बड़े नेताओं से विश्व शांति की अपील करते हुए धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शांति सेना के बेनर तले प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने फिलस्तीनी बच्चों, महिलाओं और अस्पतालों पर हमले बंद करो के नारे लगाए। शांति सेना अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि फिलिस्तीनियों और इजराइल के बीच का युद्ध पूरे पश्चिमी एशिया को अपनी चपेट में ले रहा है। धरने के माध्यम से शांति सेना संयुक्त राष्ट्र संघ और दुनिया के नेताओं एवं प्रधानमंत्री से अपील करती है कि युद्ध विराम कराया जाए। सुरेन्द्र कुमार, मास्टर हिदायतुल्ला, जोगेन्द्र कश्यप, कुसुम पाल, रुकसाना, पुष्पा, वंदना, सुशीला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed