फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparna Mathur became economic advisor in America

अमेरिका में आर्थिक सलाहकार बनी डॉ. अपर्णा माथुर

Tue, 21 Apr 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aparna Mathur became economic advisor in America
अमेरिका में आर्थिक सलाहकार बनी डॉ. अपर्णा माथुर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमेरिका में आर्थिक सलाहकार बनीं अपर्णा माथुर ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना लॉकडाउन से जूझते अमेरिका से आई एक खबर ने गौरव का अहसास कराया है। जिले के पूर्व डीएम एवं भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के ट्रस्टी योगेंद्र नारायण की मुजफ्फरनगर में जन्मी बेटी डॉ अपर्णा माथुर को अमेरिका व्हाइट हाउस में आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि पाने वाली वह पहली भारतीय है।
जिले में दो बार बतौर डीएम रह चुके डॉ योगेंद्र नारायण माथुर यहां की अनेक संस्थाओं में मार्गदर्शक है। कोरोना के कहर से जब पूरी दुनिया विचलित है, ऐसे माहौल में उनकी बेटी डॉ. अपर्णा माथुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य चुनी गई है। दिल्ली के हिंदू कालेज से बीए तथा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए करने के उपरांत उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड से अर्थशास्त्र में पीएचडी की। अमेरिका इंटरप्राइजेज इंस्टीट्यूट में वह लंबे अरसे से रिसर्च टीम में दायित्व निभा रही थी। व्हाइट हाउस ने बतौर आर्थिक सलाहकार अब उन्हें अमेरिका में कारपोरेट टैक्स स्लैब को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि डॉ. अपर्णा की कामयाबी पर जिले को गर्व है। ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा कि डॉ अपर्णा बेटियों की प्रेरक बनेंगी। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नारायण की पुत्री को आर्थिक सलाहकार चुने जाने पर संस्था के पदाधिकारियों देवराज पंवार, सुरेंद्र अग्रवाल ने भी हर्ष व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ योगेंद्र नारायण के नाम से जिले के शुकतीर्थ खादर में एक गांव योगेंद्रनगर भी बसा हुआ है।
विज्ञापन

बेटी पर देश को गर्व
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व रक्षा सचिव, राज्यसभा के पूर्व महासचिव तथा यूपी के मुख्य सचिव रहे योगेंद्र नारायण ने नोएडा से फोन पर बताया कि बेटी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बेटी बचपन से मेधावी रही है। उसकी उपलब्धि मेरे लिए नहीं, देश के लिए गर्व की बात है। अपर्णा को वर्ष 2017 में उन 50 होनहारों में शामिल किया गया था, जिनका अमेरिका की अर्थ व्यवस्था सुधारने में विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed