{"_id":"5d866b858ebc3e017b4bf223","slug":"aparajita-dental-testing-camp-at-shahpur-kanya-inter-college-muzaffarnagar-news-mrt444582483","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों की सुरक्षा को हरी सब्जी, फलों का करें सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों की सुरक्षा को हरी सब्जी, फलों का करें सेवन
विज्ञापन
शाहपुर में अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा की जांच करते चिकित्सक ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतों की सुरक्षा के लिए हरी सब्जी और फलों का करें सेवन
शाहपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता- 100 स्माइल्स अभियान के तहत शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में दंत परीक्षण कैंप लगाया गया। शिविर में 135 छात्राओं का दंत परीक्षण किया गया । इस दौरान छात्राओं ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में छात्रा व शिक्षिकाओं ने शपथपत्र भरकर अमर उजाला के इस अभियान से जुड़ीं।
कस्बे के शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में हुए दंत परीक्षण कैंप और कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों को समाज में आगे बढ़ने की शिक्षा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देते हैं। दंत परीक्षण शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शाहिद सिद्दीकी ने छात्राओं से कहा कि सुंदर व स्वस्थ दांत मुस्कान को सुंदर बनाते हैं। हमें मीठे व चिपकने वाली वस्तु टॉफ़ी, चाकलेट, पिज्जा, बर्गर और चाऊमीन आदि नहीं खाने चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि विटामिन सी और डी दांतो के लिए फायदेमंद है। इसलिए हरी सब्जी व फलों का सेवन करें। साथ ही सुंदर व स्वस्थ दांत के लिए सुबह शाम दांतों को साफ करने के अलावा समय समय पर जांच कराएं। कार्यक्रम में छात्राओं ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर आयोजित गोष्ठी में छात्रा मानवी, अलीशा, रेणु, आफरीन, वर्षा सैनी, गरिमा त्यागी आदि ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है।
कॉलेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हमारा सबसे बड़ा धन है। शरीर स्वस्थ नहीं है तो जीवन भार स्वरूप लगता है । इसलिए शरीर को स्वस्थ रखना हमारा पहला कर्तव्य है। छात्रा रेणु ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने घर परिवार व राष्ट्र के लिए कार्य करने में समर्थ है। स्वस्थ व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है। स्वस्थ रहने के लिए उचित खानपान व नियमित व्यायाम करना जरूरी है ।
विज्ञापन
-छात्रा सबा ने कहा कि तनाव मानव जीवन को अस्वस्थ करता है । इसलिए हमें तनाव मुक्त रहना चाहिए। हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए। छात्रा सफरीन ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। हमें स्वास्थ्य को लेकर भी प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए । स्वस्थ रहने के लिए हमें जंक फूड आदि से बचना चाहिए।
छात्रा साक्षी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम व खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।