फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj was murdered by his cousin in Shah Dabbar village of Budhana.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चचेरे भाई ने की थी अनुज की हत्या

Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anuj was murdered by his cousin in Shah Dabbar village of Budhana.
पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान हत्यारोपी को लेकर आती बुढाना पुलिस। संवाद
- जमीन के विवाद में दिया गया था हत्याकांड को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने किया मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव शाह डब्बर निवासी अनुज राठी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। अनुज राठी की हत्या उसके चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिल कर जमीन के विवाद के चलते की थी। पुलिस ने चचेरे भाई, एक बाल अपचारी व तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस लाइन में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 21 अगस्त को बुढ़ाना थाने के गांव शाह डब्बर गांव में अनुज राठी का शव उसी के नलकूप के कुएं में पड़ा मिला था। गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के चचेरे भाई सोनू सहित पांच आरोपियों को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य आरोपी विजय राठी उर्फ सोनू, अनुज का चचेरा भाई है। पूछताछ में सोनू ने जानकारी दी कि उनके बाबा तीन भाई थे। एक बाबा वीरसैन के कोई बेटा नहीं था। उनके हिस्से की जमीन पर अनुज राठी और गौरव राठी खेती कर रहे थे। उसने कई बार अनुज राठी से जमीन में हिस्सा मांगा था।
विज्ञापन

सोनू हिस्सा नहीं दे रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने खेत से मिट्टी हटाना चाहता था तब गौरव व अनुज ने मिट्टी भी नहीं हटाने दी थी। इसके बाद उसने अनुज की हत्या के लिए अपने साथियों के साथ मिल कर योजना बनाई थी। अनुज 21 अगस्त को अपने खेत की सिंचाई कर रहा था, यह पता चलने पर वह अपने दोस्तों के साथ अनुज के पास गया था और पुरानी बातें भूलने की बात कह कर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद अनुज अपने नलकूप पर बने कमरे में चला गया था और बेहोश हो गया था। तब सभी ने वहां पहुंच कर अनुज की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। शव को नलकूप के कुएं में फेंक दिया था। सोनू का कहना है कि उसने व बाल अपचारी ने रस्सी से अनुज का गला दबाया। राजा व मोहिन ने पैर दबा लिए तथा गोविंद बाहर खड़ा निगरानी कर रहा था। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed