फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj's life was killed by a relative's love affair

रिश्तेदार के प्रेम-प्रसंग ने ली अनुज की जान

Sun, 27 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anuj's life was killed by a relative's love affair
रिश्तेदार के प्रेम-प्रसंग ने ली अनुज की जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना निवासी अनुज कर्णवाल की हत्या उसके बड़े भाई हरिकांत के साले के प्रेम-प्रसंग के चलते की गई। हत्या की साजिश कुलदीप हत्याकांड के बाद पुलिस से छिपने के दौरान रची गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते ही हरिकांत ने खुद पर जान का खतरा भांपते हुए कस्बे से पलायन करना मुनासिब समझा।
एसएसपी ने बताया कि अनुज की हत्या के पीछे उसके बड़े भाई हरिकांत के साले आदित्य का अजित की चचेरी बहन के साथ चल रहा प्रेम-प्रसंग था। आदित्य कुछ दिन पूर्व अजित के चाचा सोहनवीर की बेटी के साथ फरार हो गया था, जिसका मुकदमा भी भोपा थाने में दर्ज है। अजित ने कई बार अनुज व हरिकांत पर चचेरी बहन को लौटाकर लाने के लिए दबाव बनाया, जिसे लेकर उसकी अनुज के साथ कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत17 सितंबर को अनुज कर्णवाल की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। माना जा रहा है कि अनुज की हत्या करने के बाद चारों हत्यारोपी भूमिगत हो गए, जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अनुज के बड़े भाई हरिकांत कर्णवाल को भी अपनी जान का खतरा महसूस हुआ, जिसके चलते उसने मोरना से परिवार समेत पलायन करना ही उचित समझा।
विज्ञापन

चारों हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
मुजफ्फरनगर। अनुज व कुलदीप हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चारों हत्यारोपी अजित, राहुल, आशीष व कपिल शातिर अपराधी हैं। चारों के ही खिलाफ जनपद के साथ ही मेरठ के भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से तीन अजित, राहुल व कपिल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम
मुजफ्फरनगर। मेरठ में कुलदीप और मोरना में अनुज कर्णवाल की हत्या कर फरार चल रहे तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस अब अगली कार्रवाई में जुट गई है। इसके तहत, फरार तीनों आरोपियों के न केवल फोटो सोशल मीडिया के साथ ही अंतरजनपदीय व अंतरराज्यीय स्तर पर वायरल किए जाएंगे। वहीं, तीनों आरोपियों पर जल्द ही इनाम भी घोषित किया जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हत्यारोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

------------
पुलिस के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं
मुजफ्फरनगर। मोरना निवासी अनुज कर्णवाल की हत्या के पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई पर भरोसा भी जता रहे हैं। अनुज के बड़े भाई जगमोहन कर्णवाल का कहना है कि हरिकांत के रिश्तेदार आदित्य के अजित की चचेरी बहन के साथ प्रेम-संबंधों का हत्या से संबंध होने से वे सहमत नहीं हैं। हालांकि पुलिस पर भरोसा है कि उन्होंने सही खुलासा किया होगा, इसलिए पुलिस कार्रवाई पर कुछ नहीं कहना चाहते। जगमोहन का कहना है कि खुलासे से पहले सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, जब सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे, तभी उन्हें सुकून मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed