फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj in Shahpur and Tanuj in Meerapur became town toppers

देहात क्षेत्र में भी मेधावियों ने लहराया परचम

Mon, 13 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anuj in Shahpur and Tanuj in Meerapur became town toppers
शाहपुर के द स्काईलैंड स्कूल के सफल छात्राएं खुशी मनाते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर में अनुज व मीरापुर में तनुज बने कस्बे के टॉपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में भी सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधावियों ने प्रतिभा का परचम लहराया। शाहपुर में अनुज 97 प्रतिशत और मीरापुर में तनुज 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ कस्बे के टॉपर रहे।
शाहपुर में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट में दी स्काइलैंड स्कूल के अनुज बालियान ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक राहुल गोयल ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 96.2 प्रतिशत रहा है। स्कूल की मुस्कान राणा ने 95.2 प्रतिशत, पारखी गर्ग, प्रिंसी व वागीशा मित्तल ने 95 प्रतिशत, दानिश ने 93.4 प्रतिशत, सुलेखा बंसल व अनंत जैन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

मीरापुर में शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र तनुज कांबोज ने सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ कस्बे में टॉप स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा नवजोत कौर ने 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय और विज्ञान वर्ग के अजीम खान ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अनुभव शर्मा ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा है। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदनी कांबोज ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। विज्ञान वर्ग में वर्णिका अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तुषार ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन में छात्रा रीतिका चौहान व वंशिका पंवार ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार में बसेड़ा के हेरिटेज पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इंटरमीडिएट के रीतिक सोही ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम व फातिमा ने 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विप्रा ने 76.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed