{"_id":"67d56d57387e1eb1b30ae774","slug":"answers-given-to-questions-related-to-news-writing-in-cbse-board-exam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-141482-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में समाचार लेखन से जुड़े प्रश्नों का दिया उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में समाचार लेखन से जुड़े प्रश्नों का दिया उत्तर
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शनिवार को सीबीएसई 12वीं के वैकल्पिक विषय हिंदी की परीक्षा हुई। जिले के 26 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। सुबह की पाली में 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा चली। हिंदी विषय में कम संख्या में छात्र परीक्षा केंद्रों पर नजर आए। परीक्षा में अभिव्यक्ति और समाचार लेखन से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
परीक्षार्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं था। गद्य साहित्य से लगभग सभी प्रश्न सीधे पूछे गए थे, इसलिए आसानी से हल कर दिए। पद्य में प्रश्न काफी घुमा फिराकर पूछे गए। अभिव्यक्ति कौशल में समाचार लेखन से जुड़े काफी प्रश्न आए। वैकल्पिक विषय हिंदी की परीक्षा में प्रश्नों का सटीक उत्तर देने के लिए मजबूत पठन और विश्लेषणात्मक कौशल की परख की गई।
दि एसडी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका वैशाली गौर का कहना है कि 12वीं कक्षा में वैकल्पिक विषय में संस्कृत और हिंदी में से एक विषय का चुनाव करना होता है। इसमें छात्रों की समझ, अनुप्रयोग और लेखन कौशल का परीक्षण किया जाता है। प्रश्नपत्र में पैटर्न का बारीकी से पालन किया। साहित्य और अभिव्यक्ति कौशल से संबधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
दि एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धि बालियान ने बताया कि प्रश्न पत्र में काव्य के भाग के प्रश्न कठिन लए, उसमें काफी घुमाफिराकर प्रश्न पूछे गए थे। अभव्यिक्ति लेखन में समाचार लेखन के प्रश्न आसान थे।