{"_id":"6070a1cc8ebc3e8ccb020309","slug":"answer-from-city-magistrate-for-delay-in-payment-muzaffarnagar-news-mrt5337788149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में देरी पर सिटी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में देरी पर सिटी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर एटूजेड प्लांट बंद होने व 55 निर्माण कार्य रोके जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने निर्माण कार्यों और प्लांट को जल्द से जल्द चलाए जाने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी नगर पालिका अभिषेक सिंह को पत्र लिखकर विकास कार्यों को रोके जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कपिल देव ने एटूजेड प्लांट के पुन: शुरू होने से लेकर, प्लांट के चालू रहने की अवधि, प्लांट में डाले गए कूड़े, बंद होने के कारण, बकाया भुगतान आदि कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने ठेकेदारों द्वारा नगर में 55 निर्माण कार्य रोके जाने को भी गंभीरता से लेते हुए ठेकेदारों के बकाया भुगतान, कार्य की स्थिति, भुगतान होने की संभावित तिथि व भुगतान न किए जाने के कारण आदि बिंदुओं पर आख्या प्रस्तुत करने और इन बिंदुओं का निस्तारण करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा है। कपिल देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए शहर में फैली गंदगी, कूडे के ढेर, डिवाइडर, मुख्य मार्गों की ठीक प्रकार से नियमित सफाई कराए जाने तथा बंद पडे़ एटूजेड प्लांट को जल्दी से जल्दी चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।