{"_id":"63051f065ab60459f909ff08","slug":"another-woman-died-in-deoband-road-accident-devband-news-mrt6020833154","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या पांच पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या पांच पहुंची
विज्ञापन
मृतक सावित्री के घर के बाहर शोकाकुल ग्रामीण
- फोटो : DEVBAND
देवबंद सड़क हादसे में एक और महिला की मौत
देवबंद। घलौली पुलिस चेकपोस्ट पर हुए हादसे में गंभीर घायल सुनहेटी मोहिद्दीनपुर गांव की सतपाली (50) पत्नी अतर सिंह (झगड़ू सिंह) की सोमवार की देर रात चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय में रास्ते में मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
नागल ब्लॉक के गांव सुनहेटी मोहिद्दीनपुर में तीन महिलाओं की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार की सुबह सावित्री (55) पत्नी तेजपाल सिंह, ज्ञानवती (30) पत्नी मेमतू और सतपाली (50) पत्नी अतर सिंह का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में गांव के शमशानघाट में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सैनी और ग्रामीण मेनपाल ने बताया कि तीनों मृतक महिलाएं मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रही थीं। मृतक सावित्री के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। इनमें से छोटा बेटा अभी कुंवारा है, जबकि ज्ञानवती के दो बेटी व एक बेटा अभी छोटा है। सतपाली के तीन बेटों में से दो की शादी हो चुकी है। सावित्री व सतपाली विधवा हैं।
सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया
देवबंद। सोमवार को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख प्रकट किया। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने भी सुनहेटी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
समुंदर की बहन की सास की तेरहवीं से लौट रहे थे हादसे का शिकार लोग
देवबंद। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 35 महिला, पुरूष व बच्चे सवार थे। सभी लोग सुनहेटी मोहिद्दीनपुर निवासी समुंदर की बहन की ससुराल खेड़ी पचेंडा (मुजफ्फरनगर) में रस्म पगड़ी में शामिल होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर राधा चला रहा था। जैसे ही वह देवबंद में हाईवे पर घलौली चेकपोस्ट के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाओं की देर रात्रि उपचार दौरान मौत हुई थी।
सड़क हादसे के घायल
राधा, उसकी पत्नी सुनीता व 10 वर्षीय बेटी वर्षा, फूल समंदरी पत्नी रतन सिंह, पूनम पत्नी राजेश, तनिका (8) पुत्री धीरज सिंह, विराट (4) पुत्र पिंटू, आनंद (4) पुत्र पिंकू, मीता (28) पत्नी पिंकू, सरिता (38) पत्नी अनिल, सुदेश (55) पत्नी बिरम, अर्चना (39) पत्नी समुंदर सिंह, राधिका (10) पुत्री मुकेश, ओमवती (40) पत्नी राकेश, कुंती (35) पत्नी मोनू, खुशी (9) पुत्री समुंदर, बिरमी (45) पत्नी मामचंद, सोमवती (45) पत्नी धीर सिंह, इशिका (11) पुत्री नेम सिंह, कुणाल (8) पुत्र मेघ सिंह, ललिता (30) पत्नी मेघ सिंह, पिंकी (40) पत्नी महावीर, शालू (36) पत्नी अजय, गोलू (4) पुत्र अजय, प्रकाशी (55) पत्नी इलम, शर्मिला (55) पत्नी राजपाल, प्रभा (35) पुत्री इलम व रेखा (35) पत्नी प्रमोद गंभीर घायल हैं। इन सभी का मेरठ, सहारनपुर, चंडीगढ़, ऋषिकेश, बेगराजपुर आदि अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

सुनहेटी गांव में तीनों मौतों के बाद सुनी पड़ी गलियां- फोटो : DEVBAND

सुनहेटी में मृतक सतपाली के घर में शोकाकुल परिजन- फोटो : DEVBAND
![]()
सुनहेटी में मृतक सावित्री के घर गमगीन परिजन महिलाएं- फोटो : DEVBAND