फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Another case of fraud in the name of setting up a vermicompost plant has come to light

Muzaffarnagar News: वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर ठगी का एक और मामला आया सामने

Tue, 04 Mar 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Another case of fraud in the name of setting up a vermicompost plant has come to light
-पीड़ित ने एसएसपी अभिषेक सिंह को शिकायती पत्र दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के मामले में ठगी का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी अभिषेक सिंह को शिकायती पत्र दिया है।

कचहरी परिसर में वकालत करने वाले अधिवक्ता प्रदीप वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि शहर के ही रहने वाले उनके परिचित कमल गौतम ने सहारनपुर की स्टैप्स फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अपनी जिम्मेदारी पर पैसा लगाने की बात कही। बताया कि यह कंपनी केंचुआ (वर्मी कंपोस्ट) प्लांट लगाने का कार्य करती है। सरकार भी आर्गेनिक खेती पर सब्सिडी देती है। इस पर उन्होंने अपने व अपनी पत्नी के खाते से दो लाख रुपये कंंपनी के एमडी इकराम के खाते में आरटीजीएस कर दिए।
बाद में दो लाख रुपये नकद कमल की मौजूदगी में कंपनी के एमडी को अपने चैंबर पर दिए। आरोप है उनके चार लाख रुपये हड़प कर लिए गए। अब कंपनी के एमडी ने उनकी कॉल रिसीव नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि आरोपी कमल उन्हें खुद को राजनैतिक व्यक्ति बताते हुए धमका रहा है। अधिवक्ता ने दोनों आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने इस मामले मेंं सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि इसी मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी भाकियू तोमर के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सहित 24 पीड़ितों ने करोड़ों रुपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed