फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Another case against the contractors in the ash case

राख प्रकरण में पिता-पुत्रों पर एक और मुकदमा

Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Another case against the contractors in the ash case
भोपा/सिखेड़ा। गंगनहर पटरी पर व सिंचाई विभाग की भूमि पर डाली गई केमिकलयुक्त राख प्रकरण में ठेकेदार और उसके दोनों बेटों के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, प्रकरण में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

26 जुलाई को गांव भिक्की निवासी मोमीन तथा मोमीन का भतीजा नंगला बुजुर्ग क्षेत्र में लकड़ियां बीनने के लिए गये थे। गंगनहर पटरी पर पड़ी केमिकलयुक्त राख में धंसकर दोनों घायल हो गये थे। इस मामले में नंगला बुजुर्ग निवासी ठेकेदार इरफान उर्फ भूरा, उसके पुत्र गुल मोहम्मद उर्फ गुलमो तथा आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार भूरा व उसके दोनों बेटों के विरुद्ध अब एक और मुकदमा कायम कर कार्यवाही की है। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को इरफान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दोनों पुत्रों की गिरफ्तारी अभी शेष है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सिखेड़ा क्षेत्र के गाँव निराना निवासी किसान इस्तेखार का आरोप है कि उसके खेत के पास एक फैक्टरी से निकलने वाले पानी से उसकी फसल जहरीली हो गई है। आज सुबह खेत पर पशुओ के लिये चारा लेने फैक्टरी के पीछे खेत पर गया था। चारा काटकर पशु के सामने डाल दिया, जिसे खाने से पशु की मौत हो गयी। इस मामले में प्रधानपति ने प्रदूषण विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दी सांत्वना
मीरापुर विधायक चंदन चौहान नंगला बुजुर्ग गांव के मृतक मोहम्मद नबी के पविार को सांत्वना देने उनके घर पर पहुंचे उन्होंने घटना पर दुख प्रकट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा रालोद नेता शादाब अली, प्रधान जसपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed