{"_id":"602968818ebc3ee960756df7","slug":"annual-sports-competition-in-shriram-group-of-colleges-muzaffarnagar-news-mrt5253820108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में रिया और कैरम में निकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में रिया और कैरम में निकिता अव्वल
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में खेल सप्ताह के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल सप्ताह-2021 का रविवार से शुभारंभ किया गया। पहले दिन क्रिकेट, कैरम (महिला) और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शतरंज में रिया और कैरम में निकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने किया। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 15 मुकाबले हुए। इनमें बीबीए की रिया गोयल ने बीबीए संकाय की ही अपूर्वा ठाकुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अपूर्वा ठाकुर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। बीएससी बायो साइंस की प्राची त्यागी ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में बीफॉर्मा के पिंकू सांगवान ने बीफॉर्मा के ही यश कपूर को रोमांचक मुकाबले में मात देकर खिताब अपने नाम किया। यश कपूर दूसरे और हरिओम त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कैरम प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में बीपीईएस की निकिता ने बीपीएड की मुस्कान अरोड़ा को हराकर खिताब जीता। मुस्कान अरोड़ा द्वितीय और मनीषा रानी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा, क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले हुए। पहला मैच बेसिक साइंस और एमसीए टीम के बीच खेला गया, जिसमें एमसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाए। बेसिक साइंस की टीम महज 77 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में बीसीए की टीम ने बीबीए टीम को 24 रन से हराया। बीसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 71 रन बनाए। बीबीए की टीम मात्र 46 रन पर सिमट गई। मौके पर प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, अमरदीप और संदीप आदि मौजूद रहे।