फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Annual exam canceled in Darul Uloom

दारुल उलूम में वार्षिक परीक्षा रद्द

Sun, 22 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Annual exam canceled in Darul Uloom
देवबंद(सहारनपुर)। कोरोना वायरस को लेकर इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ प्रबंधतंत्र ने संस्था में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जबकि इससे पूर्व दारुल उलूम ने सामूहिक वार्षिक परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और 25 मार्च से होने वाली परीक्षा को लेकर दारुल उलूम वक्फ में आयोजित हुई बैठक में संस्था के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कहर बरपा रखा है जो चिंता का विषय है। मुल्क में भी इसका असर तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते सरकार ने तमाम शिक्षण संस्थाओं में छुट्टियां घोषित की हुईं हैं। इसलिए संस्था में पढ़ने वाले छात्रों को बीमारी से बचाव के लिए 25 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करना बेहतर होगा। छुट्टी की घोषणा करने के साथ ही मोहतमिम सुफियान कासमी ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमें स्थगित वार्षिक परीक्षा को ईदुल फितर के त्योहार के बाद संपन्न कराए जाने की बात कही गई है। बता दें कि इससे पूर्व इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम भी राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया से संबद्ध मदरसों की सामूहिक परीक्षा को रद्द करने का एलान कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed