फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement of BKU: Veterinarians doing arbitrariness, will be made hostage

भाकियू का एलान : मनमानी कर रहे पशु चिकित्सक, बनाया जाएगा बंधक

Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Announcement of BKU: Veterinarians doing arbitrariness, will be made hostage
रोहाना मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 56वें दिन भी जारी रहा। भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पशु चिकित्सालयों में चल रही अनियमितताओं पर रोष जताते हुए कार्यप्रणाली न सुधरने पर पशु चिकित्सकों को बंधक बनाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो पशु चिकित्सालय हैं, वहां तैनात चिकित्सक कभी-कभी ही ड्यूटी पर आते हैं। ग्रामीणों को पशुओं में होने वाली बीमारी से जागरूक भी नहीं किया जाता है। कभी किसान का पशु बीमार हो जाए, तो दवाइयों के नाम पर उससे फीस वसूली की जाती है। इस कारण बहुत से किसानों के पशु बिना उपचार के ही दम तोड़ रहे हैं। किसानों के लिए पशुओं को पालना घाटे का सौदा बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया, तो पशु अस्पतालों में चिकित्सकों को बंधक बनाया जाएगा। इस दौरान सतीश, आजाद, ब्रजेश भगत, मोनू प्रधान, मुकीम, सुनील त्यागी, तोसीन, अजय, रामकुमार त्यागी, ललित फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed