फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankur was killed by a sharp weapon, not a bullet

गोली नहीं, नुकीले हथियार के वार से हुई अंकुर की हत्या

Fri, 17 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ankur was killed by a sharp weapon, not a bullet
गोली नहीं, नुकीले हथियार के वार से हुई अंकुर की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा सिसौली में 26 वर्षीय अंकुर की हत्या सिर में गोली मारकर नहीं, बल्कि नुकीले हथियार से वार कर की गई थी। इस राज का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस दो दिन में भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली निवासी बागपत की 108 एंबुलेंस के संविदा चालक अंकुर की हत्या बुधवार रात में कर दी गई थी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह कस्बे के शमशान घाट परिसर में पड़ा मिला था। सिर से खून बहा था। हाथ-पैर बांधे गए थे। ग्रामीणों का कहना था कि अंकुर में सिर में गोली मारी गई है, इसलिए ही सिर से काफी खून बहा है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सिर में गोली नहीं मारी गई, यदि गोली मारी जाती तो वह सिर से पार भी होती, लेकिन सिर में एक ही स्थान पर चोट का निशान था। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली नहीं लगना आया है। सिर में पीछे की तरफ किसी नुकीले हथियार से वार की चोट का निशान है। संभवत: हाथ पैर बांधने के बाद सिर पर चोट मारी गई, और तब ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। खैर, मामला कुछ भी हो, पुलिस अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। सफलता के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

मामला शराब पीने से जुड़ा
यदि पुलिस सूत्रों की माने, तो घटना से पहले शाम को अंकुर व उसके दो दोस्तों को शराब ठेके की तरफ घूमता देखा गया था। पुलिस ने अंकुर के दोनों दोस्तों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
अंकुर के सिर में गोली नहीं मारी गई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। अंकुर के दो दोस्तों की तलाश की जा रही है। मामला शराब पीने से जुड़ा होना जांच पड़ताल में आ रहा है। सच तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed