फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry villagers ruckus at power house due to power cut

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों बिजलीघर पर हंगामा

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers ruckus at power house due to power cut
घायल विद्युतकर्मी से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की रात्रि 132केवी बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल विद्युत कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुधवार की रात्रि में गंगदासपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब दो-ढाई घंटे बाधित रही। भीषण गर्मी के कारण बिजली कटौती किए जाने से नाराज गंगदासपुर व बंदरजुड्डा के करीब 20-25 ग्रामीण रात्रि करीब 10.30 बजे सांपला रोड स्थित 132केवी बिजलीघर पर आ धमके। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाते हुए उन्हें दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरा मच गई। इस दौरान मारपीट में उपकेंद्र परिचालक संजय सिंह के कपड़े भी फट गए और वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। घायल उपकेंद्र परिचालक संजय सिंह को सीएचसी में लाकर मेडिकल कराया गया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी आपूर्ति जान बूझकर बंद कर दी जाती है। जिससे उन्हें भीषण गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, इस घटना से नाराज विद्युतकर्मियों ने रात्रि में देवबंद नगर की सप्लाई भी डेढ़ घंटे तक बंद रखी। घटना को लेकर विद्युतकर्मियों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को घायल विद्युत कर्मी संजय सिंह ने तहरीर दी। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि चार दिन पूर्व भायला के ग्रामीणों ने भी विद्युत आपूर्ति बंद होने पर विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट की थी। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते गंगदासपुर फीडर की आपूर्ति कुछ देर के लिए बंद की गई थी। गड़बड़ी दूर करने के बाद में आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed