{"_id":"67befc267086227141043f92","slug":"angry-farmers-protested-at-the-sugarcane-procurement-center-due-to-short-weighing-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-140447-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घटतौली से नाराज किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घटतौली से नाराज किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। घटतौली से नाराज किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि गन्ना क्रय केंद्र पर 8 से 10 प्रतिशत की घटतौली की जा रही है। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी व पुलिस को ज्ञापन देकर तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में चीनी मिल खतौली का गन्ना क्रय केंद्र है। बुधवार को किसान रविंद्र मलिक अपनी गन्ने की बुग्गी निजी धर्मकांटे पर तुलवाकर लाया। आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की बुग्गी में एक क्विंटल 30 किलो की घटतौली मिली। इससे नाराज किसानाें ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर 8 से 10 प्रतिशत घटतौली हो रही है। किसानों ने लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शिवकुमार मलिक, परमवीर मलिक, अमित, सतबीर, महिपाल सिंह, चहन सिंह, वीर सिंह, छोटू आदि मौजूद रहे।