{"_id":"66a537bd5b9826ab01075ecb","slug":"angry-at-being-hit-by-a-foot-the-kanwariyas-beat-up-the-young-man-and-created-a-ruckus-in-the-police-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127027-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैर टकराने से नाराज कांवड़ियों ने युवक को पीटा, कोतवाली में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैर टकराने से नाराज कांवड़ियों ने युवक को पीटा, कोतवाली में किया हंगामा
Sat, 27 Jul 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के सामने एक युवक का पैर कांवड़ियां के पैर से टकरा गया। इससे नाराज कांवडियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। कोतवाली में जाकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली में बैठाया है। माफी मांगने पर कांवडियां चले गए।
शहर के मोहल्ला गउशाला निवासी युवक निंकुज अपने एक साथी के साथ रात में कांवड़ देखने के लिए शिव चौक आ रहा था। शहर कोतवाली के सामने कांवड़ियों का जत्था जा रहा था। इसी बीच भीड़ में निकुंज का पैर एक कांवड़ियां के पैर से टकरा गया। युवक ने कांवड़ियां से माफी भी मांग ली लेकिन कांवड़ियों ने उसकी पिटाई कर दी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया।
पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले गई । काफी कांवडियां पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। आरोपी युवक ने कांवड़ियों से माफी मांगी। इसके बाद सभी कांवड़ियां चले गए। पुलिस का कहना है कि माफी मांगने पर मामला शांत हो गया है। कांवड़ियां अपनी मंजिल के लिए चले गए है।