{"_id":"643ad0556b37211e260d48e4","slug":"angered-by-cutting-the-challan-the-electrical-workers-cut-off-the-supply-of-bhopa-police-station-and-outpost-muzaffarnagar-news-c-14-1-191772-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चालान काटने से नाराज विद्युत कर्मियों ने भोपा थाने और चौकी की आपूर्ति काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चालान काटने से नाराज विद्युत कर्मियों ने भोपा थाने और चौकी की आपूर्ति काटी
विज्ञापन
पुलिस ने तीन दर्जन आवासों की भी बिजली गुल हो गई
देर रात तक दोनों पक्षों में समझौत की बात चल रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पुल पर विद्युत कर्मी का चालान काटने से नाराज कर्मचारियों ने भोपा थाने के आवासों और पुलिस चौकी की आपूर्ति करने वाली लाइन काट दी। तीन दर्जन आवासों की भी बिजली गुल हो गई। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौत की बात चल रही थी।
विद्युत उप केंद्र भोपा पर तैनात संविदा विद्युत कर्मी वतन कुमार शनिवार की शाम दो साथियों के साथ गांव मोरना में खराब विद्युत लाइन को सही करने गया था। विद्युत उपकेंद्र पर लौटते समय भोपा गंग नहर पुल पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उसे रोक लिया। तीन सवारी देखकर पुलिस ने विद्युत कर्मियों के वाहन का चालान काट दिया। विद्युत कर्मियों ने भोपा पुलिस से चालान न काटने की बात कही, लेकिन कोई बात नहीं सुनी गई। इससे नाराज विद्युत कर्मियों ने चौकी, थाने और आवासों में अवैध रूप से चल रही बिजली काट दी। देर शाम तक समझौता नहीं हो पाया था।
यहां बंद हैं विद्युत आपूर्ति
भोपा थाने के लगभग तीन दर्जन क्वार्टर की बिजली कटी हुई हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मचा है। थानेदार सहित महिला बैरक, पुरुष बैरक और थाने के पीछे आवासों में अंधेरा छाया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी नहीं हैं। भोपा थाना पुलिस से मामले की जानकारी की जा रही हैं। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात
लाइनमैन से पूरे मामले की जानकारी की जा रही हैं। मामला सुलझाया जाएगा। - विकास मिश्रा, जेई, भोपा विद्युत केंद्र