{"_id":"60ad529b8ebc3e34f87410d1","slug":"anger-of-employees-in-district-hospital-muzaffarnagar-news-mrt53986903","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कर्मचारियों का गुस्सा फूटा
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार पर प्रोत्साहन भत्ता में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासनादेश की प्रतियां भी जलाई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनरतले जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोत्साहन भत्ता को लेकर जो घोषणा की थी उसका पालन नहीं किया गया है। प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाने के आदेश में गड़बड़ी की गई है। संपूर्ण प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आदेश की प्रति भी जलाई गई। कर्मचारी नेता पवन गिरि एवं संजीव लांबा ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला चिकित्सालय के संगठन से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।