फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anas's body was buried in a sad atmosphere.

Muzaffarnagar News: गमगीन माहौल में अनस का शव सुपुर्द ए खाक

Fri, 28 Nov 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anas's body was buried in a sad atmosphere.
बुढ़ाना। बृहस्पतिवार अल सुबह अनस का शव गांव हुसैनपुर कलां पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। 19 नवंबर को पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनस ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। 80 प्रतिशत जलने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान कभी उसे आराम दिखाई देता था तो कभी उसकी हालत गंभीर हो जाती थी। बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव गांव हुसैनपुर कलां पहुंचा तो परिवार शोक में डूब गया। ग्रामीण व रिश्तेदार भी पहुंचे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे गमगीन माहौल में परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बता दें कि पुलिस पर आरोप लगने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने एसआई राम अवतार व हेड कांस्टेबल विकास कुमार व भूपेंद्र को निलंबित किया था। मृतक के पिता मुर्सलीन ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed