फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anas is in a dilemma of life and death, his father's statement is also under investigation.

Muzaffarnagar News: जिंदगी-मौत के बीच अनस, पिता के बयान पर भी जांच

Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anas is in a dilemma of life and death, his father's statement is also under investigation.
बुढ़ाना। सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हुसैनपुर कलां के दुकानदार अनस के मामले में दिनभर उतार-चढ़ाव होता रहा। वायरल वीडियो में अनस ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे जबकि उसके पिता मुरसलीन ने बयान में पुलिस को क्लीनचिट दे दी है। कोतवाली में लिखित में भी दिया गया। जांच में खुलासा होगा कि पुलिस ने पीड़ित अनस के बयान को कितना सही माना और किन तथ्यों को शामिल किया। उसके पिता के बयानों को पुलिस ने कितना महत्वपूर्ण माना है।
विज्ञापन

अनस दुकानदार ने पुलिस पर फट्टे से पिटाई करने, पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने और न देने पर पैर में गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। अनस ने पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार को अनस के पिता की ओर से पहले वीडियो जारी किया गया और फिर कोतवाली में पत्र दिया गया। इसमें पुलिस को क्लीन चिट दी गई, साथ ही यह भी कहा कि किसी ने बहकाकर पुलिस का नाम बुलवाया है।
विज्ञापन

उधर, सफदरजंग अस्पताल में अनस का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी है।
एक नवंबर से सुलग रहा था मामला : परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि एक नवंबर को पुलिस अनस को अपने साथ ले गई थी। चोरी के किसी मामले में गांव के रिश्तेदार युवक ने उसे घटना में शामिल होने की बात पुलिस के सामने कही थी। अनस का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की और पैसों की मांग की, इसी कारण अनस ने आग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि प्रत्येक बिंदु पर जांच कराई जा रही है। एसपी देहात उन्हें शनिवार को रिपोर्ट देंगे, इसके बाद ही तथ्यों के बार में कुछ कहा जा सकेगा। पिता का बयान भी जांच में शामिल किया गया है। डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में पुलिसकर्मियों की जांच अभी तक अधूरी है। आरोपों से घिरे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि पुलिसकर्मियों की कितनी भूमिका मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed