फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amit Vice President, Umesh Treasurer and Pankaj Gupta Joint Secretary.

Muzaffarnagar News: अमित उपाध्यक्ष, उमेश कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता संयुक्त सचिव

Thu, 28 Sep 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amit Vice President, Umesh Treasurer and Pankaj Gupta Joint Secretary.
सर्विस क्लब के विजेता पदा​धिकारी
- सर्विस क्लब के चुनाव का रिजल्ट देर रात घोषित हुआ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में 11 पदों के लिए हुए चुनाव में विजेताओं की घोषणा देर रात कर दी गई। क्लब के अध्यक्ष डीएम और सचिव एडीएम प्रशासन है। अन्य पदों पर हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अमित गर्ग, संयुक्त सचिव के पद पर पंकज कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष के पर पर उमेश गोयल चुनाव जीते।
सर्विस क्लब के चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान को लेकर क्लब के सदस्यों में उत्साह रहा। मतदान के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष के पद पर अमित गर्ग ने जीत हासिल की है। अमित गर्ग को 259 और सुनील सिंघल को 61 वोट मिले। संयुक्त सचिव के पद पर पंकज कुमार गुप्ता विजयी रहे। पंकज गुप्ता को 228, विजय वर्मा को 82 और शशिकांत शर्मा को 9 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर उमेश गोयल विजयी रहे।
विज्ञापन

उमेश गोयल को 212 वोट मिले। उनके मुकाबले आशीष सरीन को 60, अतुल जैन को 26, ब्रजमोहन को चार, शशिकांत शर्मा को छह, संजय जैन को पांच वोट मिले। निर्वाचित होने वाले छह सदस्यों में अनिल आनंद, अमित अरोरा, अमित मित्तल, आयुष गुप्ता, निष्काम गर्ग, प्रमेंद्र कुमार शामिल हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी निर्वाचित को जीत का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed