फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ambulance will remain at polling stations, must follow Corona guidelines

Muzaffarnagar News: मतदान केंद्रों पर रहेगी एंबुलेंस, जरूर करें कोरोना गाइडलाइन का पालन

Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Ambulance will remain at polling stations, must follow Corona guidelines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।
सीएमओ डॉ. फौजदार ने कहा कई दिन से हो रही बारिश के चलते मौसम में काफी बदलाव आ गया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बृस्पतिवार को पहले चरण का मतदान होना है। इसके चलते भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। जिला अस्पताल समेत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खतौली, जानसठ, बुढ़ाना, नवीन मंडी सभी जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां 108 एंबुलेंस को तैनात किया गया। मतदान केंद्रों पर भी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। सभी थानों में मतदान दिवस पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। कुछ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को रिजर्व में रखा गया है। इनका संपर्क कंट्रोल रूम से रहेगा। जरूरत होने पर सीएचसी-पीएचसी की टीमों को तत्काल रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed