फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala's meritorious student honor ceremony in Muzaffarnagar

सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करें : एसएसपी

Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's meritorious student honor ceremony in Muzaffarnagar
प्रतिभा सम्मान: मुजफ़्फरनगर : अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित हुए यूपी बोर्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करें : एसएसपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी अभिषेक यादव ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से मंजिल को विद्यार्थी हासिल कर सकते हैं।
जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में हुए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड की इस वर्ष की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। मुख्य अतिथि एसएसपी अभिषेक यादव ने होनहार विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया ।उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बहुत ही सार्थक है। मेधावियों का सम्मान किए जाने से उनमें उत्साह का संचार होता है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलती है। जीवन में बड़ा करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ यदि लक्ष्य निर्धारित कर लगन से परिश्रम किया जाता है, तो हर हाल में मंजिल हासिल होती है। एसएसपी ने हाईस्कूल के टॉपर देव कुमार, द्वितीय स्थान पर रही छवि, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाने वाले अभिषेक जयंत व वैभव शर्मा, इंटर की टॉपर शुभांजलि शर्मा, द्वितीय स्थान पाने वाले विपुल कुमार, तृतीय स्थान पाने वाले आकाश शर्मा को सम्मानित किया। सभी को अमर उजाला की ओर से मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र और अमर उजाला की ईयर बुक व रोज बड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें प्रोत्साहन और आत्मबल मिला है। विशिष्ट अतिथि प्रभारी डीआईओएस मोहम्मद अलताफ ने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में जीआईसी शहर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, जीआईसी बधाईकलां के प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी भी मौजूद रहे। अभिभावकों ने इस सम्मान के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का किया पालन
मुजफ्फरनगर। छात्र सम्मान समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। मेधावियों और साथ आए अभिभावकों को सोशल डिस्टेंस से बैठाया गया। सभी को ग्लब्ज और मास्क दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईयर बुक से मिलेगी मदद
मुजफ्फरनगर। सम्मान समारोह में मेेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ अमर उजाला की ईयर बुक भी दी गई, जिसे पाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। कहा कि उनके मार्गदर्शन और कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए ईयर बुक मददगार होगी।
ये मेधावी हुए सम्मानित
इंटरमीडिएट के टॉपर-2020
1. शुभांजंलि शर्मा, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 86.40 प्रतिशत
2. विपुल कुमार, विशाल इंटर कॉलेज खतौली, 85.20 प्रतिशत
3. आकाश शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, 84.80 प्रतिशत
हाईस्कूल के टॉपर-2020
1. देव कुमार, आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर, 92.17 प्रतिशत
2. छवि, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी, 90.83 प्रतिशत
3. अभिषेक जयंत, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, 90.33 प्रतिशत
3. वैभव शर्मा, शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी, मुजफ्फरनगर, 90.33 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed