{"_id":"626ed333bb3dfe25066de75e","slug":"amar-ujala-abhiyan-get-vaccinated-for-the-safety-of-children-muzaffarnagar-news-mrt586865788","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूर लगवाएं टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूर लगवाएं टीका
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण में जिले के लोगों ने उत्साह दिखाया है। किशोरों, बच्चों और बुजुर्गों ने जागरूकता दिखाते हुए टीके लगवाए। यही वजह है कि लखनऊ में भी जिले को सराहना मिली है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि टीका एक सुरक्षा घेरे की तरह है। बच्चों और बुजुर्गों को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सरकार के प्रयास से ही कोरोना जैसी लड़ाई से लोग सुरक्षित है।
एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि महिलाओं को जागरूकता दिखाकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराना चाहिए। जल्द ही छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू होगा। महिलाओं की जागरूकता से ही इस अभियान में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार का कहना है कि आमजन को जागरूकता दिखाकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराना चाहिए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
मीरापुर से रालोद विधायक चंदन चौहान का कहना है कि टीकाकरण और कोरोना गाइडलाइन का पालन सबसे ज्यादा जरूरी है। सभी लोगों को इसमें अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए।
90 प्रतिशत ने लगवाई पहली डोज
12 से 14 साल के 90 प्रतिशत बच्चों ने कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा ली है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि लोगों की जागरूकता और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।