{"_id":"61423f118ebc3e147253452a","slug":"allotment-of-kanshi-ram-houses-without-electricity-and-water-muzaffarnagar-news-mrt55639544","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के बिना कांशीराम आवासों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के बिना कांशीराम आवासों का आवंटन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर एमडीए के सामने ही बने 240 आवासों का आवंटन दो वर्ष पहले हो चुका है। बिजली और पानी की सुविधा के बिना आवास आवंटन की स्थिति यह है कि यहां अभी तक एक भी परिवार नहीं रह रहा है। राज्य मंत्री कपिलदेव के निर्देश पर डीएम सीबी सिंह ने दो करोड़ रुपये जारी किए है। इस पैसे से यहां बिजली और पानी की व्यवस्था होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत मेरठ रोड पर एमडीए के ऑफिस के सामने 240 आवास पिछले दो वर्षों से बनकर तैयार हैं। आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, किंतु बिजली एवं पानी की सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण लाभार्थियों को अभी तक इनकी चाबी नहीं सौंपी गई है। इस संबंध में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से बैठक कर यह आग्रह किया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो वर्ष पूर्व आवंटन होने के बाद भी लाभार्थियों को इन मकानों की चाबी नहीं दी गई है। जिस कारण उन्हें किराये के मकानों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कपिलदेव के निर्देश के अनुपालन में डीएम सीबी सिंह ने लगभग एक करोड़ रुपये जल निगम एवं लगभग एक करोड़ रुपये विद्युत निगम को स्थानांतरित कर इन आवासों में बिजली, पानी की सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। कपिल देव ने बताया कि बहुत जल्द इस आवासों का आवंटन करा दिया जाएगा।