फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alleged assault, demonstration at CO office

दबंगों पर मारपीट का आरोप, सीओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया

Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Alleged assault, demonstration at CO office
मारपीट का आरोप, सीओ ऑफिस पर प्रदर्शन
विज्ञापन

भोपा। खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में अनुसूचित जाति के लोगों ने दबंगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ भोपा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी महिला राम सितारी ने सीओ कार्यालय पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसका पुत्र संजय और पुत्रवधू अनीता खेत पर गए थे, जहां मेड़ की रंजिश रखते हुए गांव के सात लोगों ने उसके पुत्र व पुत्रवधू के साथ गाली गलौच करते हुए जाती सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा बेटे पर फावड़े आदि से जानलेवा हमला किया। किसी प्रकार दोनो ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 20 मई को भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी थी। आरोपी बार-बार बेटे को जान से मार देने की धमकी व पूर्व में गांव में घटी हत्या की घटना की तरह अंजाम देने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मामले को लेकर दर्जनों महिला व ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी को तहरीर देकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ भोपा का कहना है कि तहरीर ले ली गई मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed