फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of tendering against the rules

Muzaffarnagar News: नियमों के विरुद्ध टेंडर करने का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Allegations of tendering against the rules
मंडल आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बधाईकलां निवासी समरजीत सिंह ने मंडल आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने प्रकाष्ठ (लकड़ी) ट्रांसपोर्ट शुल्क के टेंडर में लापरवाही बरती है और नियमों के खिलाफ जाकर टेंडर किया है।
शिकायत कर्ता समरजीत सिंह ने बताया कि नए टेंडर के लिए जिला पंचायत की ओर से डीएम या सीडीओ को देना अनिवार्य है। इसके बाद डीएम या सीडीओ द्वारा सरकारी कर्मचारी नियुक्त किया जाता है। जिला पंचायत द्वारा ना तो डीएम/सीडीओ को सूचना दी गई और ना ही मुख्य समाचार पत्रों में टेंडर के विषय में प्रकाशन कराया गया। इसके बिना ही 24 मई को केवल अपनी साइट पर टेंडर के संबंध में डाल दिया गया। रजिस्ट्रेशन के लिए भी केवल चार दिन का समय दिया। आरोप है कि 29 मई को अपने चेहते ठेकेदारों के पक्ष में टेंडर खोल दिया गया। मांग की है कि यह प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोककर इसकी जांच की जाए। संवाद
विज्ञापन

दुकानदार लापता, गुमशुदगी दर्ज
जानसठ। मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी मोहम्मद तैय्यब ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र गुलफाम किल्ली दरवाजे के निकट जूते की दुकान करता है। वह 16 मई को दुकान से घर आया और कुछ देर बाद ही बिना बताए कहीं चला गया है। युवक की सभी जगह तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन













मामूली कहासुनी पर दो युवकों में मारपीट



भोपा। गादला गांव में ही एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर दो युवक संदीप व सुमित खड़े थे। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुमित का आरोप है कि संदीप ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। उधर, संदीप का कहना है कि सुमित ने उसके साथ गाली-गलौज करते उसके साथ मारपीट की है और पास में ही उसकी चाऊमीन की दुकान के गल्ले से दस हजार रुपये लूट लिए। दोनों ही युवक अपना अपना पक्ष लेकर थाने पहुंच गए और प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed