फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of indecency on SDM, councilors-cleaners protest

Muzaffarnagar News: एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, सभासदों-सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 25 Jul 2023 04:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Allegations of indecency on SDM, councilors-cleaners protest
मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली को लेकर शुरू हुआ था विवाद
विज्ञापन

एसडीएम के समझाने पर मामले का हुआ पटाक्षेप


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसके विरोध में सभासदों और सफाई कर्मचारियों ने रालोद नेता अजीत राठी के साथ एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सोमवार को एसडीएम सुबोध कुमार ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़ कर तहसील में खड़ा कराया था। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मिकी ने एसडीएम के कार्यालय में पहुंच कर ट्राॅली को छोडने की बात की। एसडीएम ने जांच करने की बात कही। सुधीर का आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

मंगलवार को इसके विरोध में रालोद नेता अजीत राठी, सभासद दानिश, सोनू फरीदी, अब्दुल सत्तार, इकरामुद्दीन सैफी, नगर पालिका कर्मचारी रामकृपाल, ब्रिजेश, मोनू, अजीत कुमार आदि एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गए। एसडीएम सुबोध कुमार भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कहना था कि पालिका का कोई भी सफाई कर्मचारी तहसील में सफाई कार्य नहीं करेगा। अभद्रता को लेकर भी बात की और जाने लगे। एसडीएम उन्हें मनाकर कार्यालय में ले आए। इसके बाद मामले का हल हुआ। कर्मचारी एसडीएम की बात से संतुष्ट होकर लौट गए।
एसडीएम सुबोध कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर उनके पास आए थे। जिस पर उन्होंने मिट्टी की ट्राली की जांच करने की बात कही थी। जांच के बाद ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया। सुधीर के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई थी। यह आरोप निराधार हैं।


गंगाजल लेकर पहुंचे थे सुधीर वाल्मिकी
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मिकी गंगा जल लेकर तहसील पहुंचे थे। कहना था कि उन्हें कार्यालय में आने से रोका गया था। वह अपने ऊपर गंगा जल छिड़क कर ही कार्यालय में एसडीएम से बात करेंगे। कार्यालय को गंगाजल छिड़क कर पवित्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed