फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of embezzlement by forging the signature of the member, investigation started

Muzaffarnagar News: सभासद के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 20 Jun 2023 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzlement by forging the signature of the member, investigation started
- कंपोजिट विद्यालय पुरकाजी का मामला, प्रधानाध्यापक से मांगा गया जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में सभासद के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रधानाध्यापक पर गबन करने का आरोप लगायाहै। मामले में गठित तीन सदस्य टीम ने प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा है।
खंड शिक्षा अधिकारी अमरवीर सिंह ने मई में पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक पर सभासद के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से पैसे निकालने का आरोप था। बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए शुभम शुक्ला को दी थी। शिकायतकर्ता संजीव वर्मा ने दोबारा शिकायत की। इसके बाद बीएसए शुभम शुक्ला ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर ज्योति प्रकाश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर भारत भूषण त्यागी और एमडीएम के जिला समन्वयक विकास त्यागी की टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस मामले में जांच टीम ने तीन दिन का समय देते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा को आरोप पत्र दिया और जवाब मांगा। उधर, प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा का कहना है कि शिकायतकर्ता ने गलत तरीके से आरोप लगाते हुए शिकायत की है। ऐसा कोई भी मामला नहीं है। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं, वह निराधार है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed