{"_id":"6207fb5155a4791c7e7b9eb3","slug":"allegation-of-fake-case-against-pradhan-muzaffarnagar-news-mrt576764489","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ फर्जी मुकदमा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ फर्जी मुकदमा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। रालोद के राष्ट्रीय सचिव राजपाल बालियान के नेतृत्व में रालोद नेता व कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर फुगाना का घिराव किया। आरोप है कि पुलिस ने करौदा के ग्राम प्रधान व उसके भाईयों के खिलाफ सत्ता के नेताओं के दबाव में आकर फर्जी मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर फुगाना ने सही जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विधान सभा चुनाव में मतदान के दिन थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन के ग्राम प्रधान जोगेंद्र व उसके भाईयों सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने सत्ता के नेता के दबाव में आकर ग्राम प्रधान व उसके भाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पुलिस द्वारा नही ली गई। इसी बात को लेकर रालोद के राष्ट्रीय सचिव व गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शनिवार को शाम करीब 3 बजें थाना फुगाना पहुंचे। उन्होनें फुगाना थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम का घिराव किया। उन्होंने कहा कि एक पक्षीय कार्रवाई करना गलत है। सत्ता के नेताओं के दबाव में आकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
इंस्पेक्टर फुगाना ने रालोद नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना की विवेचना की जा रही है। सही जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। रालोदा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी मुकदमे में कार्रवाई हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इंस्पेक्टर फुगाना ने बताया कि ग्राम प्रधान व अन्य के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, फुगाना के पूर्व प्रधान मोनू मलिक व चौ. थामसिंह, चौ. मुकेश मलिक, मनोज शर्मा, पिंटू, धर्मपाल, विनोद व सुरेंद्र सहरावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।