{"_id":"653971192523dfe9ce0e2977","slug":"allegation-of-conversion-of-scheduled-caste-people-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-10217-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप
Thu, 26 Oct 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने एसडीएम खतौली से शिकायत कर दिया प्रार्थना पत्र
- सीओ ने कहा - मामले में जांच करा कर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील खतौली के गांव खानूपुर मिल मंसूरपुर निवासी कुछ लोग बुधवार को एसडीएम अपूर्वा यादव से मिले। जिन्होंने एक शिकायती पत्र देकर गांव के एक व्यक्ति पर अवैध रूप से चर्च बनाने और अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गांव खानूपुर मिल मंसूरपुर के ग्रामीणों का कहना था कि वह हिंदू बाहुल्य गांव के निवासी हैं। ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से चर्च का निर्माण कर रखा है। ग्रामीणों का आरोप था कि यह व्यक्ति गांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों को लालच प्रलोभन देकर भूत प्रेत आदि ठीक करने का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहा है। जिससे गांव के कुछ घरों के लोगों ने अपने घरों में ईसाई प्रतीक चिह्न लगा लिए हैं। जिनकी दोहरी जांच की जानी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कई अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है। रविवार के दिन चर्च में भीड़ रहती है। वहां की गतिविधि भी सही नहीं हैं। गांव में तनाव का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम को शिकायती पत्र देने वालों में विकास, सतेंद्र, अमित, अनुज, राकेश, दीपा त्यागी, एकता, राधा, सतीश कुमार, मोनू सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। सीओ खतौली डाॅ. रवि शंकर ने कहा कि एसडीएम के साथ यह मामला उनके संज्ञान में भी आया है। मामले की जांच शुरू करा दी है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।