फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All gates of barrage opened, water entered into villages

बैराज के सभी गेट खोले गए, गांवों में घुसा पानी

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
All gates of barrage opened, water entered into villages
मीरापुर मे जलमग्न सड़कें - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैराज के सभी गेट खोले गए, गांवों में घुसा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। जबरदस्त बारिश के चलते हरिद्वार स्थित डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर चढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ही बैराज पर जलस्तर .20 मीटर तक बढ़कर डाउनस्ट्रीम में 219.50 मीटर हो गया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार से गंगा में 1,38,700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर के साथ ही सिल्ट भी बढ़ गई है। इसके चलते बैराज के सभी गेट खोलकर उसमें से 1,46,968 क्यूसेक पानी आगे निकाला गया है। वहीं, सात हजार क्यूसेक जल नहर में भी छोड़ा गया है। बैराज के सभी गेट खोले जाने से खादर क्षेत्र के ग्राम अहमदवाला, अल्लूवाला, हंसावाला, चुहापुर-फरीदपुर, उजियाली खुर्द और छिल्लोर गांवों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। गंगा में निरंतर बढ़ रहे जलस्तर से पानी आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
बॉक्स
हैदरपुर वेटलैंड का डीएफओ ने किया निरीक्षण
रामराज। थाना क्षेत्र के गंगा बैराज चौकी के पास स्थित हैदरपुर वेटलैंड को भी गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ के खतरे को देखते हुए बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को डीएफओ सूरज कुमार ने हैदरपुर वेटरलैंड का दौरा भी किया। डीएफओ ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से वेटलैंड के चारों तरफ झाड़ियां पैदा हो गई हैं, जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वेटलैंड में सितंबर से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से कस्बे में जलभराव
मीरापुर। दो दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से कस्बे में भारी जलभराव हो गया है। बारिश के पानी के साथ ही नालियों का पानी भी घर और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की जाट कॉलोनी, सराय गेट, कमलियान और पंजाबी कॉलोनी में दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को काफी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed