फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All farmers reached Lucknow Mahapanchayat: Sanjeev Tomar

लखनऊ महापंचायत में पहुंचे सभी किसान: संजीव तोमर

Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
All farmers reached Lucknow Mahapanchayat: Sanjeev Tomar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन कस्बा मीरापुर में किया। जहां, भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी किसानों से 19 अक्तूबर को लखनऊ महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 2022-23 का गन्ना मूल्य जल्द से जल्द निर्धारित करें। जिन किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है, उसे भी ब्याज सहित कराया जाएं। खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था हो। नलकूप पर मीटर लगाने का कार्य तुरंत रोका जाएं। ग्राम टेंडहेड़ा से बेहड़ा सादात जाने वाला मार्ग पिछले करीब 50 वर्ष से कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया, ऐसे में यह मार्ग जर्जर हालत में है, उसे दोबारा बनवाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता चौधरी समर सिंह ने कहा कि जानसठ तहसील में सप्लाई इंस्पेक्टर किसानों, मजदूरों के राशन कार्ड चढ़ाने में आनाकानी करता है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएं। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि आए दिन बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। महंगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएं। इस दौरान मीडिया प्रभारी वाजित रजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed