फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All farmers get equal compensation

सभी किसानों को मिले एक समान मुआवजा

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
All farmers get equal compensation
सभी किसानों को मिले एक समान मुआवजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की एक वेबिनार पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 व पानीपत-खटीमा राजमार्ग को लेकर चर्चा हुई। किसानों को मुआवजे में हुई त्रुटि का लाभ दिए जाने, खतौली बाईपास पर बस स्टैंड का निर्माण, भैंसी से अपरोच रोड बनाए जाने, बचे हुए किसानों को मुआवजा दिए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुई। किसानों को एक समान मुआवजा देने की मांग की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के परियोजना निदेशक वीके चतुर्वेदी ने बताया कि खतौली बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। बचे हुए अवशेष कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाएंगे। बस स्टैंड के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है, जिनका निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। पानीपत-खटीमा मार्ग पर किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने, पीनना के किसानों को अकृषि भूमि के दर से मुआवजा दिए जाने, समसपुर को नसीरपुर के बराबर मुआवजा दिए जाने व अवार्ड में हुई त्रुटि को संशोधित किए जाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस संबंध में स्थलीय निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने पर सहमति देते हुए समस्याओं के समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, वीके चतुर्वेदी परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग-58, एसके मिश्रा परियोजना निदेशक पानीपत-खटीमा मार्ग, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed