फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All facilities will be available free in health fair

स्वास्थ्य मेले में निशुल्क मिलेंगी सभी सुविधाएं

Thu, 21 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
All facilities will be available free in health fair
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहे स्वास्थ्य मेले में हजारों लोग एक साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी और निजी चिकित्सकों की तैनाती रहेगी तथा कई प्रकार की जांच भी निशुल्क हो सकेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 100 से अधिक चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श देंगे, इसके साथ ही मेले में 400 से अधिक पैरामेडिकल एवं अन्य कर्मचारी भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श, दवाइयों का वितरण, दिल की जांच, पैथोलॉजी जांच, अल्ट्रासाउंड की सुविधा, टीबी की सीबी नेट मशीन द्वारा दो घंटे में पक्की जांच, महिला एवं बाल रोगों की विशेषज्ञों द्वारा जांच, दांत, आंख, नाक, कान, गले की जांच, मानसिक रोगों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मेले में आईएमए एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल बेगरापुर, एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। 23 नवंबर 2019 को बुजुर्ग स्वास्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग प्रतिभाग कर सकेंगे। 24 नवंबर को हेल्दी बेबी शो का आयोजन होगा। मेले में समस्त सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भी स्टाल निर्धारित किया गया है। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा भी मुहैया होगी। रक्तदान हेतु भी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed