फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alia reached court, asked for time to file reply

Muzaffarnagar News: अदालत पहुंची आलिया, जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

Sun, 08 Oct 2023 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Alia reached court, asked for time to file reply
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी समन जारी होने के बाद शनिवार को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। पति, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर बेटी के साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि वह 2012 में अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं, इसी दौरान गलत बेटी के साथ गलत हरकत की गई। वर्सोवा थाने से यह मामला बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था। एडीजीसी फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। प्रोटेस्ट के लिए अदालत ने आलिया को समन जारी किए थे। शनिवार सुबह आलिया अपने अधिवक्ता के साथ स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा के समक्ष समय दिए जाने की मांग रखी। अदालत ने सुनवाई के लिए सात नवंबर की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन

- इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
वादिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैजूद्दीन, अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा समेत पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीडि़ता का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरी बार अदालत आई थी आलिया
प्रकरण में 16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ आलिया सिद्दीकी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। तब आलिया ने अदालत में आरोपों का समर्थन किया था।
- नवाजुद्दीन को दी गई थी क्लीन चिट
पुलिस ने इस मामले में अभिनेता नवाजुद्दीन समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। जिसके बाद क्लोजर रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई। अदालत ने वादी को सुनवाई का मौका देते हुए प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समन जारी किए थे। जिसके बाद शनिवार को आलिया अदालत पहुंची थी।
- अधिवक्ता के साथ सुबह-सुबह पहुंची
बिग बॉस के बाद फिर से सुर्खियों में आने वाली आलिया सिद्दीकी सुबह करीब 10 बजे अपने अधिवक्ता के साथ अदालत पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने अपना वकालतनामा दाखिल किया। इसके बाद प्रार्थना पत्र देकर समय की मांग की। इस दौरान आलिया ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

- पति और सास ने कहा था चुप रहो
अभिनेत्री आलिया का आरोप है कि सास मेहरुन्निसा और पति नवाजुद्दीन ने उसे इस मामले में धमकाते हुए चुप रहने को कहा था। पीड़ित पक्ष ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed