{"_id":"63d3b473043b363cb36528b3","slug":"akshata-of-muzaffarnagar-moderated-pariksha-pe-charcha-program-of-pm-modi-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनीं मुजफ्फरनगर की बेटी, परिवार खुशी से गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनीं मुजफ्फरनगर की बेटी, परिवार खुशी से गदगद
Fri, 27 Jan 2023 04:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Jan 2023 04:54 PM IST
सार
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम : मुजफ्फरनगर की बेटी अक्षता सहरावत पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। वहीं अक्षता सहरावत के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनीं मुजफ्फरनगर की बेटी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का संचालन देश के विभिन्न स्कूलों की पांच छात्राओं ने किया। इनमें मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी की रहने वाली कक्षा दस की छात्रा अक्षता सहरावत भी शामिल रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का संचालन कर अक्षता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
भोकरहेड़ी निवासी देवेंद्र सहरावत जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद में गणित विषय के शिक्षक है। उनकी बेटी अक्षता सहरावत वहीं पर कक्षा दस की छात्रा है। शिक्षक ने बताया कि 15 दिन पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का ऑडिशन लिया गया था। पहले ऑडिशन और फिर इंटरव्यू लिया गया। इसी आधार पर अक्षता का चयन किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह गौरव की बात है। अक्षता की मां विभा एडवोकेट और भाई अक्षत ने खुशी जताई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश