{"_id":"63d40a59d6082d67ae0b0f17","slug":"akshata-of-bhokarhedi-conducted-discussion-on-examination-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1046-94374-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी की अक्षता ने किया परीक्षा पे चर्चा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी की अक्षता ने किया परीक्षा पे चर्चा का संचालन
Fri, 27 Jan 2023 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अक्षता सहरावत
- फोटो : Amar ujala
- जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद की छात्रा है
- देशभर के पांच बच्चों में अक्षता को किया था शामिल
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का संचालन देश के विभिन्न स्कूलों की पांच छात्र-छात्राओं ने किया। इनमें भोकरहेड़ी की रहने वाली कक्षा दस की छात्रा अक्षता सहरावत भी शामिल रहीं। पीएम के कार्यक्रम का संचालन कर अक्षता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
भोकरहेड़ी निवासी देवेंद्र सहरावत जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद में गणित विषय के शिक्षक हैं। उनकी बेटी अक्षता सहरावत कक्षा दस की छात्रा है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का ऑडिशन लिया था। पहले ऑडिशन और फिर इंटरव्यू लिया। इसी आधार पर अक्षता का चयन किया था। परिवार के लिए यह गौरव की बात है। अक्षता की मां विभा एडवोकेट और भाई अक्षत ने खुशी जताई। उनके चाचा जोगेंद्र सहरावत ने भी खुशी जताई।
देश के सामने विश्वास से बोली बिटिया
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अक्षता ने सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंच आमंत्रित किया। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। सबने अक्षिता के विश्वास और आवाज की सराहना की।
विज्ञापन
अक्षता बोली, खुशी मिली इतनी
पीएम के कार्यक्रम का संचालन करने वाली अक्षता ने कहा कि वह बेहद खुश है। उन्हें मौका मिला, जिसे आगे बढ़कर स्वीकार किया। प्रधानमंत्री से कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिलती है।