फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akash, Ekta first in debate competition

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकाश, एकता प्रथम

Thu, 10 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Akash, Ekta first in debate competition
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकाश और एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव डॉ. एमके बंसल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में बुधवार को तीनों इकाइयों के विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेवक पीएलटी हॉल में एकत्र हुए। प्रथम ग्रुप की वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकाश बालियान और द्वितीय ग्रुप में एकता त्यागी प्रथम रहीं। प्रथम ग्रुप की निबंध प्रतियोगिता में नेहा टांक प्रथम और द्वितीय ग्रुप में अरुण प्रथम रहा।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में समीक्षा शर्मा, मेहंदी में अलीशा प्रथम रहीं। छात्र वर्ग में बेस्ट वालंटियर लक्ष्य, सौरभ, गौतम, वरुण और अजीत रहे। छात्रा वर्ग में नेहा टोंक, एकता त्यागी, आयुषी त्यागी और निष्ठा राज रहे। प्रबंध समिति सचिव डॉ. महेंद्र कुमार बंसल और प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने पवन छाबड़ा, मेघा आहूजा, योग टीचर मुकुल दुआ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सुरेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. अमित मलिक, डॉ. विपिन जैन, डॉ. वेदपाल, डॉ. सविता, डॉ. रेखा रानी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. मंजू चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed