{"_id":"66d85843000f645df0040cc1","slug":"akanksha-goyal-and-neeru-nain-stood-first-in-innovation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129217-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नवाचार में आकांक्षा गोयल और नीरू नैन रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नवाचार में आकांक्षा गोयल और नीरू नैन रहीं प्रथम
विज्ञापन
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित नवाचार मेले का समापन हो गया। मुजफ्फरनगर में प्राथमिक स्तर से आकांक्षा गोयल, उच्च प्राथमिक स्तर से तरुण भूषण और शामली के प्राथमिक स्तर से नीरू नैन और उच्च प्राथमिक स्तर से संजीव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
सरकुलर रोड स्थित डायट में प्राचार्य संजय रस्तोगी ने मेले का समापन किया। दोनों जिलों के शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचार के बारे में बताया। मेले का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी गई। मेले में विशेषज्ञों के माध्यम से दिए गए बिंदुओं के आधार पर स्क्रीनिंग करते हुए सर्वश्रेष्ठ नवाचार का चयन किया गया। निर्णायक मंडल समिति के सदस्य डॉ. आशना गुप्ता, डॉ. सविता, डॉ. पंकज कुमार प्रवक्ता रहे। मुजफ्फरनगर और शामली के सभी विकास खंडों पर निर्धारित तिथियां में नवाचार को प्रदर्शित भी किया जाएगा।
अध्यक्षता विश्व दीपक त्रिपाठी ने की। संयोजन डॉ. पूनम चौधरी, अंजलि सिंह ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, श्रीपाल, शिव प्रसाद, राजीव, विकास, विनीता, रीनू, बबिता तोमर, विकिन उपस्थिति रहे।