{"_id":"5ef79a048ebc3e42bc5b3503","slug":"ajay-won-in-high-school-in-khatauli-khatauli-news-mrt4885262146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में हाईस्कूल में अजय ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में हाईस्कूल में अजय ने बाजी मारी
विज्ञापन
खतौली में हाईस्कूल में अजय ने बाजी मारी
खतौली। नगर के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में नाम लाकर खतौली का नाम रोशन किया है। अच्छे परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं रिश्तेदारों व परिचितों ने मोबाइल से बधाई दी।
नगर के शिशु शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में अजय कुमार शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप के साथ जनपद की टॉप टेन की सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अथर्व गुप्ता ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षाफल में शगुन ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान लिया। विशाल कुमार ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा वरुण कुमार ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विशाल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट परीक्षा में विपुल कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप करते हुए जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं कनिका शर्मा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सर सैय्यद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयवंत ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल का 95 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 96 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में नासिर ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट कक्षा में नदीम ने 72 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान लिया, जबकि दूसरे स्थान पर नबिया इरफान ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।