फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Air's health deteriorated, grape implemented in the district

Muzaffarnagar News: हवा की सेहत खराब, जिले में लागू हुआ ग्रेप

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Air's health deteriorated, grape implemented in the district
- फैक्टरियों से होने वाले प्रदूषण पर निगरानी बढ़ा दी गई है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम बदलते ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया गया है। पहले चरण में फैक्टरियों से होने वाले प्रदूषण पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चेकिंग अभियान के दौरान गड़बड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उधर, जिले में एक्यूआई का स्तर 304 रिकॉर्ड किया गया।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि ग्रेप लागू किया गया है। सर्दी की शुरूआत में प्रदूषण रोकने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। जहां गड़बड़ी मिल रही है, वहां नियमानुसान कार्रवाई की जा रही है। राना स्टील पर भी टीम ने चेकिंग की थी, जिसमें पाया गया था कि मानक के अनुरूप संचालन नहीं किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण की प्रक्रिया को बाईपास कर चिमनी से सीधा धुआं निकाला जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाया गया यंत्र बंद मिला। जिसके बाद फर्नेंस को बंद कराया गया है।
विज्ञापन

खतरनाक स्तर पर जिले का प्रदूषण
शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 304 रहा। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। सांस के रोगियों को मुश्किलें उठानी पड़ी। डॉक्टरों का कहना है कि अगर हवा की गुणवत्ता खराब है तो सांस के रोगियों को सुबह और शाम के समय सैर पर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed