{"_id":"61eef03f260241213c2c1220","slug":"aimim-nominated-mahmood-madani-s-nephew-as-candidate-devband-news-mrt574599629","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआइएमआइएम ने महमूद मदनी के भतीजे को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआइएमआइएम ने महमूद मदनी के भतीजे को बनाया प्रत्याशी
देवबंद(सहारनपुर)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देवबंद विधानसभा सीट पर मदनी परिवार पर दांव खेला है। पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य व देशभर के मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी जमात जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के भतीजे मौलाना उमेर मदनी को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे संभावित प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
मुसलमानों वोटरों में सेंधमारी करने को ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मदनी परिवार के सदस्य मौलाना उमेर मदनी को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। मौलाना उमेर मदनी के चुनाव मैदान में आने से समाजवादी पार्टी का खेल बिगड़ सकता है, साथ ही बसपा को भी इससे नुकसान पहुंचेगा। हालांकि मौलाना उमैर पहले से राजनीति में सक्रिय नहीं है, लेकिन उनके पिता मौलाना मसूद मदनी उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मदनी को टिकट दिए जाने पर एमआईएम कार्यकर्ताओं और मदनी के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।