जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना होगी
सोमवार को उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह ने टीम को जलालपुर ले जाकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण कराया। जलालपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा (मुजफ्फरनगर) का फार्म हाउस है, जिसको कई साल से शामली का कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित कराने की प्रक्रिया चल रही थी। जिला स्तर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
इसी के चलते सोमवार को कृृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर सुशील सोलमन के निर्देशन में आईसीएआर स्तर से गठित की गई थी। समिति द्वारा स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम जलालपुर में कृृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन दी जाएगी। इस दौरान भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ के निदेशक एडी पाठक, भारतीय कृृषि अनुसंधान परिषद कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर रामवीर सिंह, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर पीके सिंह, कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा और ग्राम प्रधान उमेश शर्मा भी मौजूद रहे।