फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agreement between the members and the health officer

सभासदों और स्वास्थ्य अधिकारी के बीच समझौता

Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Agreement between the members and the health officer
सभासदों और स्वास्थ्य अधिकारी के बीच समझौता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट के बाद शुरू हुआ समाप्त हो गया है और इस मामले में चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल की पहल पर हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों ही पक्षों ने आगे एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर सहमति जताई है।
एक नंबर 2021 को बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार एवं सभासद प्रवीण पीटर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने एससीएसटी एक्ट की धाराओ में सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिवाली के दो दिन बाद पुलिस ने प्रवीण पीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिला न्यायालय से भी प्रवीण पीटर की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में सभासदों के अलावा कर्मचारी नेता गोपाल त्यागी एवं सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सभासदों का दबाव काम आया
पालिका सभासदों ने चेयरपर्सन को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए पत्र दिया था। इस बैठक में ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाना था। सभासदों की इस घोषणा से दोनों अधिकारी दबाव में थे और आखिर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल भटनागर के पक्ष में आई थी भाजपा
सभासद विपुल भटनागर पर मुकदमे को लेकर भाजपा के सभी नेता सामने आ गए थे। विपुल पर मारपीट का कोई आरोप सिद्ध नहीं हो रहा था। समझौते से विपुल का तनाव भी खत्म हो गया है।

दोनों पक्षों ने जताई सहमति: अंजू
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि एक नवंबर के घटनाक्रम का सुखद वातावरण में पटाक्षेप हो गया है। हम यह प्रयास करेंगे कि सभासद और अधिकारी मिलजुल शहर के विकास के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed